कोरोना माहमारी में एनएसएस समन्वयक प्रो हरिश्चन्द्र एवं प्राचार्या प्रो डॉ रुखसाना खातून के संरक्षण में स्वयं सेवक कर रहे है सराहनीय कार्य

छपरा सदर (सारण)- जयप्रकाश विश्वविद्यालय के एन एस एस समन्वय डॉ हरिश्चंद्र एवं कमला राय महाविद्यालय गोपालगंज की प्राचार्या प्रो रुखसाना खातून के संरक्षण में वैश्विक महामारी कोरोना के दौर के क्रम में उनके एनएसएस के छात्र वॉलिंटियर्स अपने-अपने स्थान पर आवश्यक सभी निर्देशों का पालन करते हुए समाज में जागरूकता के कार्य कर रहे हैं।उक्त बातों की जसनकारी देते हुए कमला राय महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि ये स्वयं सेवक किसी दिन दफ़्ती पर लिखकर उसको लेकर जागरूकता का कार्य, कभी कुछ छोटी सामग्री का वितरण, कभी मास्क का वितरण आदि कर रहे हैं । इसी क्रम में छात्र नवीन कुमार सिंह ने आरना सब्जी मंडी में जाकर सब्जी विक्रेताओं को मास्क दिया एवं उन्हें अपने से भी सोशल डिस्टेंसिंग का और अन्य नियमों का पालन करने की सलाह दी। जागरूकता फैलाने के इस क्रम में छात्र-छात्राएं जो जहां हैं अपना योगदान दे रहे हैं और निर्देशों का पालन करते हुए अपना अध्ययन भी जारी रख रहे हैं ।इस समय व्यवस्था को, भीड़ को और महामारी की समस्या को देखते हुए सावधानी के साथ जो किया जा सकता है वह एनएसएस के तत्वाधान में किया जा रहा है। आगे प्रशासन एवं विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन के निर्देश के अनुरूप आवश्यकतानुसार अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे । श्री पांडेय ने कहा कि सभी से आग्रह है कि सभी प्रकार के नियमों को ध्यान में रखकर बिना लापरवाही के जीवन यापन करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग