लॉक डाउन में 50 दिनों से फंसे 160 मजदूरों को भोजन कराने में लेबर इंचार्ज के बेटी की शादी को रखे पैसा समाप्त
■महिला नेत्री पूनम राय के पहल पर सारण डीएम ने दिया आने की अनुमति 3 बस रवाना
भेल्दी (सारण)- जिला के गड़खा,अमनौर,परसा, दरियापुर, जलालपुर तरैया मसरख समेत विभिन्न प्रखंड के 160 मजदूर मध्य प्रदेश के खंडवा में लॉक डाउन में फंसे हुए थे। कामकाज ठप होने और धीरे धीरे पैसा समाप्त होने व इस दौरान कोई सरकारी या प्रशासनिक मदद नहीं मिलने के कारण भेल्दी के मदारपुर गांव निवासी लेबर इंचार्ज सन्तोष कुमार यादव ने अपनी बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किए हुए पैसे को साथी मजदूरों के भोजन में लगा दिया। पैसा की धीरे-धीरे कमी को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मदद मांगना भी शुरू कर दी। जिसपर समाज सेवी सह अमनौर विधानसभा के भावी प्रत्याशी पूनम राय ने सारण जिला अधिकारी को जिला के मदारपुर, बनकेरवा, नवरत्न, परसौना, पोझी भुआलपुर, अनोनी, पैगा, नारायणपुर, बलुआ,नौरंगा, बसन्तपुर समेत अन्य गांव के रहने वाले मजदूरों की सूची सारण जिलाधिकारी को भेजी और समस्याओं से अवगत कराया। जिसके बाद डीएम के अनुशंसा मिलने के साथ ही बुधवार को शाम खंडवा से तीन बसों के माध्यम से सभी लोग अपने घर को रवाना हो गए ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग