सारण डीएम ने मई माह के राशन का वितरण प्रारम्भ करने का दिया निर्देश
छपरा(सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर जिले में डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से मई माह के राशन का वितरण प्रारम्भ कर दिया गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकानदाराें के द्वारा प्रति राशन कार्डधारी को एक किलो दाल तथा प्रति इकाई पाँच किलो चावल निः शुल्क राशन कार्ड धारियों को वितरित किया जाएगा। यह खाद्यान्न प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत दिया जा रहा है। जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत देय खाद्यान्न के अतिरिक्त है। जिलाधिकारी ने जिले के तीनों अनुमंडल पदाधिकरियाें को राशन कार्ड निर्गत करने का निर्देश दिया है। आरटीपीएस पर प्राप्त आवेदनों के जाँचाेंपरान्त करीब 52 हजार 584 राशन कार्ड निर्गत किया जाना है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्राें से जीविका के माध्यम से 39 हजार 998 और शहरी क्षेत्र से एनयूएलएम के द्वारा 11 हजार 339 आवेदन और प्राप्त कराये गये हैं, जिस पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। कोरोना संकट की स्थिति में सरकार के द्वारा राशन कार्डधारियों के खाते में एक हजार रूपये की सहयोग राशि दी गयी है। परन्तु जिन राशन कार्डधारियों को यह राशि नहीं मिली है, उनसे आधार संख्या और बैंक खाता का डिटेल्स माँगा गया है। ये सभी लोग अपना आधार एवं बैंक डिटेल्स संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, एमओ अथवा डीलर को शीघ्र उपलब्ध करायें ताकि उनसे संबंधित डेटा त्रुटि दूर करा कर आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर इसे अपलोड कराया जा सके। जिससे कि उन लोगाें को भी एक हजार रूपये की सहयोग राशि मिल सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग