मढ़ौरा में डीएम व एसपी ने आपदा राहत केन्द्र का किया निरीक्षण
मढ़ौरा (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय पांलिटेक्निक, आईटीआई, खेदन प्रसाद उच्च विद्यालय,पंडित जवाहर लाल नेहरू में बने क्वारेंटिन कैम्प में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं एसपी हर किशोर राय ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आपदा राहत केन्द्र में मिल रहे सभी सुविधाओं के बारे में आवासित प्रवासी मजदूरों से जनकारी प्राप्त की। क्वारंटाइन सेंटर में सफ सफाई के बारे में भी जनकारी प्राप्त की। हलांकि निरीक्षण के दौरान क्वारंटाइन सेंटर पर स्वास्थ्य कर्मी के नहीं दिखाई दिए। जिसके बाद स्थानीय रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से बात की। मौके पर एसडीओ विनोद कुमार तिवारी, सीओ ओमप्रकाश सहीत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग