दो लड़कियों के बीच जमकर मारपीट, दोनों घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के तख्त टोला गांव में गुरुवार की रात्रि दो लड़कियों के टहलने के दौरान मामूली बातों को लेकर हुए विवाद ने शुक्रवार की सुबह बड़ा रूप ले लिया। दोनों जमकर मारपीट की, जिसमें दोनो युवती घायल हो गई। घायलावस्था में परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों युवती की पहचान कृषण मोहन प्रसाद की चौदह वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी और असगर अली की सोलह वर्षीय पुत्री नसीमा खातुन के रूप में हुई। दोनों मशरक तख्त निवासी है। मामले में दोनों के परिजनों ने बताया कि दोनों में बात ही बात में बकझक हों गयी। जिसमें दूसरे दिन ज्योति को नसीमा ने अपने घर बुलाकर मारपीट के दौरान नाक के उपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे ज्योति मामूली रूप से घायल हो गई। मामले में मशरक थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग