महर्षि श्रीधर बाबा स्वास्थ्य एवं जन कल्याण केंद्र द्वारा सैकड़ों लोगों के बीच राशन और मास्क का किया वितरण
मढ़ौरा(सारण)। महर्षि श्रीधर बाबा स्वास्थ्य एवं जन कल्याण केंद्र तथा श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल सराय बक्स गड़खा के तत्वधान से मढ़ौरा प्रखंड के ओल्हनपुर पंचायत के सेंदवारी और मुबारकपुर पंचायत सूर्यजहा टोला तथा भलुही में सैकड़ों गरीब और असहाय के बीच राशन और मास्क की वितरण की गई। इस दौरान 5 किलो, चावल 3 किलो, आटा 2 किलो आलू, एक किलो दाल तथा मास्क सभी परिवार को सैकड़ों लोगों को घर घर जाकर दी गई। इस दौरान संत श्रीधर दास जी महाराज ने कहा कि संस्था द्वारा पिछले एक माह से विभिन्न गाँवो खाद्य सामग्री बाटी जा रही है। इस कार्य में कई लोग सहयोग कर रहे हैं। श्रीधर बाबा ने बताया कि आगे भी अनाज वितरण की जाएंगी।मौके पर अस्पताल कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग