पुलिस ने 40 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार
बनियापुर(सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर बनियापुर पुलिस ने छापेमारी करते हुए 40 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि एक अन्य धंधेबाज भागने में सफल रहा। मामला थाना क्षेत्र के बेदौली का है। एएसआई लक्ष्मण राय के बयान पर मामले की प्राथमिकि दर्ज की गई है। जिसमे बताया गया है कि संध्यागस्ती के दौरान सरेया बाजार पर थे।तभी सूचना मिली कि बेदौली में दो व्यक्ति शराब को झाड़ी में छुपा रहे है। जिसपा त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचा तो पुलिस वाहन को देखकर दोनों भागने लगे। इस बीच पुलिस बल के सहयोग से एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया। जबकि दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।गिरफ्तार व्यक्ति ने पुछताछ के क्रम में अपना नाम बेदौली निवासी ललन राम बताया। गिरफ्तातर व्यक्ति के निशानदेही पर भागने वाले व्यक्ति की पहचान टेढ़ीघाट निवासी धर्मेंद्र चौरसिया के रूप में की गई। जहाँ तलाशी के दौरान ललन राय के घर के पीछे झाड़ी से चालीस लीटर देशी शराब बरामद किया गया। प्राथमिकि दर्ज कर पुलिस फरार धंधेबाज की गिरफ़्तारी में जुटी है। इधर लॉक डाउन अवधि में भी शराब के धंधेबाजों द्वारा धड़ल्ले से शराब की खरीद-बिक्री लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग