जलालपुर में आपसी विवाद में मारपीट दो जख्मी
जलालपुर (सारण) – प्रखण्ड के मंगोलापुर गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के एक एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस क्रम में पुलिस ने दोनों पक्ष के एक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना गुरुवार की देर रात की बताई गई है। इस संबंध में जलालपुर पुलिस ने बताया कि एक पक्ष के आरोपी दिलीप कुमार राम ने उन्नीस लोगों के विरुद्ध तथा दूसरे पक्ष के आरोपी संदीप कुमार राम ने नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्ष के दिलीप कुमार राम व संदीप कुमार राम को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग