राष्ट्रनायक नयूज।
डोरीगंज (सारण)। 11 केबीए साढा व खैरा फीडर के मुख्य लाईन के रखरखाव व मरम्मती कार्य हेतु 33 केबीए प्रभुनाथ नगर तथा 33 केबीए राजेन्द्र सरोवर आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति आज 14 व 15 जून को सुबह 8 बजे से लेकर 11 बजे तक बाधित रहेगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय जेई आलोक कुमार ने बताया कि इस दौरान प्रभुनाथ नगर विद्युतशक्ति उपकेंद्र से निकलने वाली 11 KV नैनी , खैरा एवं सांढ़ा आदि फीडरों से जुड़े करिंगा, मगाईडीह, फकुली, उम्धा, नैनी, सिधवलिया, तुर्कवलिया, जटुआ 11 KV खैरा फीडर के घोष कालोनी, चनचौडा, मुसेहरी,तेनुआ, बदलू टोला समेत 11 KV सांढ़ा फीडर खेमाजी टोला, उमानगर, रामनगर तथा बाजार समिति सहित उक्त गावों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसे लेकर जेई ने उक्त क्षेत्रों से जुड़े सभी उपभोक्ताओ से अपील भी की है जिसमे बताया है कि सभी उपभोक्ता समय से पानी तथा बिजली से जुड़े अन्य अपनी जरूरतो के लिए व्यवस्था पूर्व से तैयार कर ले।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग