संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक नयूज।
बनियापुर(सारण)। चोरी के बाइक के साथ दो युवकों को बनियापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक सोनपुर थाना क्षेत्र के गोविंदचक निवासी विष्णु कुमार और रत्न कुमार बताए जाते है। थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि पूर्व से सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक के साथ दो युवक घूम रहे है।इस दौरान एनएच 331 स्थित चेतन छपरा मोड़ के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जहाँ पुलिस को देख संदिग्ध स्थिति में दोनों युवक भागने लगे। जिन्हें बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जिसके बाद वाहन के कागजात की मांग की गई तो कोई भी कागजात प्रस्तुत नही कर सके। बताया जाता है कि दोनों युवक लूट और चोरी के मामले में पूर्व में भी जेल जा चुके है।वही युवकों से पुछताक्ष में पुलिस को कुछ अहम जानकारी भी मिली है।प्राथमिकी दर्ज करते हुए बाइक को जब्त कर दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग