कोरोना योद्धा के रूप में वरीय भाजपा नेता कामेश्वर ओझा को फूल वर्षा कर अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया
पंकज कुमार मिश्रा।
अमनौर (सारण)- स्थानीय थाना क्षेत्र के धरहरा खुर्द पंचायत के फिरोजपुर गांव में समाजसेवी राकेश सिंह के द्वार परिषर में कोरोना वैश्विक महामारी के बारे में जागरूकता व सैनिटाइजर कराया गया।वरीय भाजपा नेता कामेश्वर ओझा ने अमनौर विधान सभा के सभी गांवों में घूमकर मंदिरों व मठ के पुजारियों को राहत सामग्री व भगवान के भोग लगाने के लिए प्रसाद का वितरण कर रहे है।वही ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचने का उपाय एवं जागरूकता पैदा कर रहे है।सभी लोग को बताया कि लॉकडाउन का पालन करते हुए घरो में रहे तो सुरक्षित रहेंगे,सोशल डिस्टेंसिग,व हाथों को साबुन बार बार धोए व सेनेटाइज करे।वही फिरोजपुर निवासी समाजसेवी भानुप्रताप सिंह ने कोरोना योद्धा के रूप में कामेश्वर ओझा को फूल वर्षा कर अंगवस्त्र से सम्मानित किया।भानुप्रताप ने कहा कि इस कोरोना वैश्विक महामारी में कोरोना वायरस के डर से घरो में सभी दुबके हुए है वही वरीय भाजपा नेता कामेश्वर ओझा नीडर होकर बिना परवाह किये हुए गरीब असहाय मजदूर को राहत सामग्री वितरण कर मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे है।वही अमीर लोगो का समाचार ले रहे है।समाजसेवी राकेश सिंह ने अन्य लोगो को सैनिटाइजर का प्रयोग सिखाते हुए उनसे साफ-सफाई का ध्यान रखने और लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की।उन्होंने लोगो से अपने अपने घरों में सुरक्षित रहने का भी आह्वान किया।समाज एकजुट होकर लड़े तो हारेगा कोरोना।उक्त मौके पर पैक्स अध्यक्ष शशि सिंह शुभनारायन सिंह,राणाप्रताप सिंह,रामविनय सिंह,करण सिंह,विश्वनाथ राय,राजू सिंह,प्रेम सिंह,उज्ज्वल सिंह,आलोक रंजन समेत अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग