अनुमंडल डाक निरीक्षक पश्चिमी द्वारा बेहतर सेवाओं के लिए डाक कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
के के सिंह सेंगर की रिर्पोट।
एकमा (सारण)- एकमा डाकघर के कर्मचारियों को इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से लॉकडाउन के दौरान सराहनीय सेवाओं के लिए अनुमंडल डाक निरीक्षक पश्चिमी मृत्युंजय कुमार सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक की इनिवेल पेमेंट सिस्टम के माध्यम से फोन कॉल पर पहुंच कर लोगों के घरों पर ही नकदी की निकासी की सुविधाएं प्रदान की गई हैं। श्री सिंह ने अपने कर्मचारियों की बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित कर हौशला अफजाई किया है। इस अवसर पर डाक पाल तारकेश्वर प्रसाद साह, राजीव कुमार मंटू, मनोज मिश्रा, राजीव कुमार, रामारंजन सुमन, प्रभात सिंह आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग