बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पानापुर प्रखण्ड के विभिन्न क्वारेंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया
पानापुर (सारण)- शनिवार को बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने प्रखंड के क्वारेंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने प्रवासी मजदूरों को जरूरी सामान भी दिए। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल उच्च विद्यालय कोंध भगवानपुर गए। फिर महम्मदपुर में मध्य विद्यालय व पंचायत सरकार भवन गए। फिर मोरियां, बकवां, बेलौर आदि क्वारेंटाइन सेंटर पर भी गए। महाराजगंज सांसद ने सभी प्रवासी मजदूरों के बीच बिस्कुट, सेनेटाइजर, शैम्पू, साबुन दिया। सेंटर पर कार्य रहे रसोइया को सांसद द्वारा अंगवस्त्र प्रदान किया गया। मौके पर बीजेपी नेता संजय सिंह, हरिनारायण सिंह, प्रियंका सिंह, शंभूनाथ, रितेश सिंह, रामज्ञास चौरसिया आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग