किसानों व प्रवासी मजदूरों की समस्याओं की मांगों के समर्थन में किया गया प्रदर्शन
के के सिंह सेंगर की रिर्पोट।
एकमा (सारण)- अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर शनिवार को लॉकडाउन की सावधानियों का पालन करते हुए आंदोलन में ग्रामीण समुदाय, किसानों व प्रवासी मजदूरों से जुड़ी मांगों को लेकर पांडेय छपरा गांव में प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के तहत सारण जिले के एकमा प्रखंड के पांडेय छपरा गांव इकाई में बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव कामरेड अरुण कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड राम अयोध्या प्रसाद ने किया। इस कार्यक्रम में जिला किसान नेता कामरेड रविंद्र नाथ गुप्ता, छात्र नेता राहुल प्रसाद, खेत मजदूर नेता जयराम दास, नीरज कुमार, निरंजन कुमार, पंकज कुमार, सुबोध कुमार आदि के अलावा ग्रामवासी व मछली उत्पादक भी शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग