टहलने निकले मिठाई कारोबारी की कींचड़युक्त पानी में गिड़ने से मौत
एकमा (सारण)- नगर पंचायत के भटटोली निवासी एक बुजुर्ग मिठाई कारोबारी की शनिवार की सुबह घर से टहलने के दौरान मौत हो गई। परिवारजनों ने बताया कि योगेंद्र पंडित मिठाई कारोबारी प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह भी टहलने के लिए एकमा-पचरुखिया सड़क पर गए थे। इसी दौरान वह सड़क पुलिया की रेलिंग पर बैठ कर आराम कर रहे थे। तभी उनको मिर्गी का दौरा पड़ गया। जिससे वह पुलिया के नीचे कींचड़युक्त पानी में गिर कर बेहोश हो गए। इसके बाद राहगीरों ने जब देखा तो इसकी सूचना घर वालों के पास पहुंची। जब ग्रामीणों व परिजन मौके पर पहुंचे, तो वह बुजुर्ग दम तोड़ चुका था।
जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग