राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सतुआ कोरेण्टाइन सेंटर पर बीस घण्टे बाद भी रहने की कोई व्यवस्था नही मिलने पर प्रवासियों ने किया हंगामा

सतुआ कोरेण्टाइन सेंटर पर बीस घण्टे बाद भी रहने की कोई व्यवस्था नही मिलने पर प्रवासियों ने किया हंगामा

संजय कुूमार सिंह की रिर्पोट।

बनियापुर (सारण)- सतुआ कोरेण्टाइन सेंटर पर बीस घण्टे बाद भी रहने की कोई व्यवस्था नही मिलने पर प्रवासियों ने हंगामा कर दिया.प्रवासियों ने मामले की शिकायत वरीय अधिकारियों से की.हंगामा के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच जदयू जिला सचिव शम्स प्रवेज की उपस्थिति में 17 प्रवासियों की स्क्रीनिंग की जिसके बाद प्रवासियों का हंगामा शांत हुआ.इधर, पैगम्बरपुर कोरेण्टाइन सेंटर पर शौचालय की व्यस्था नहीं होने से प्रवासी नराज हैं. प्रवासियों ने बताया कि सेंटर पर 80 लोगो के रहने की व्यस्था की गई है. जबकि यहां एक ही शौचालय है. बिजली बती की व्यवस्था भी नहीं की गई है. पुछरी स्थित कोरेण्टाइन सेंटर की हालत भी इसी प्रकार है यहां ठहरे प्रवासियों ने बताया कि एक ही चापाकल होने से स्नान करने में काफी परेशानी हो रही है. जानकारी हो कि धीरे धीरे प्रवासी मजदूर गांव पहुंच रहे हैं. इनके ठहराव के लिए 16 स्थलों का चयन किया गया है. जिसे कोरेण्टाइन सेंटर में बदलना है. फिलहाल 8 कोरेण्टाइन सेंटर शुरू किए जा चुके है जहां छह सौ से अधिक प्रवासियों के रहने खाने की व्यवस्था की गई है. सीओ स्वामीनाथ राम ने बताया कि चिह्नित सेंटर के बावजूद कुछ लोग गांव के सार्वजनिक स्थल पर आश्रय ले रहे हैं जिसकी जवाबदेही प्रसाशन को नहीं है. मध्य विद्यालय सतुआ को कोरेण्टाइन सेंटर नहीं बनाया गया है. इधर, दिल्ली, महाराष्ट्र, अहमदाबाद, चेन्नई, गुजरात जैसे कई महानगरों से दर्जनों गांवों में सैकड़ो प्रवासी आकर दुबके हैं. इनके आने की सूचना से गांव के लोग भय और दहशत में हैं. कोरोना वायरस से संक्रमण की दिनोदिन बढ़ रही आंकड़ो के बीच गांव में प्रवासियों के आने की सिलसिला जारी है. प्रवासियों के गांव में दुबके होने से ग्रामीण खौफ में है. सतुआ, कटसा, चकपीर, खाकी मठिया, पैगम्बरपुर, कमता समेत दर्जनों गांवों में सैकड़ो प्रवासी आये हैं. ग्रामीणों ने बताया कि इनकी सूचना बार बार प्रशासन को दी जा रही है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है.वहीं प्रवासी मजदूरों के परिजन उन्हें स्वस्थ होने की बात कह घरों में रख रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन यदि समय पर ठोस पहल नहीं करेगी तो कोरोना से संक्रमण को रोकना मुश्किल है।