बनियापुर (सारण) – वर्तमान समय मे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेजी से पांव पसार रहे कोरोना महामारी को देखते हुए प्रवासियों को अपने और अपने परिजनों की सुरक्षा को लेकर धैर्य और साहस के साथ निर्धारित समय तक कोरेंटाइन सेन्टर पर रहने की आवश्यकता है।लॉक डाउन के अंतर्गत सोसल डिस्टेंसिंग,आइसोलेशन,मॉस्क का नियमित उपयोग आदि नियमों का ईमानदारी पूर्वक पालन करने से निश्चित रूप से कोरोना पर विजय प्राप्त होगी।उक्त बातें बनियापुर के राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने शनिवार को प्रखण्ड के पैगम्बरपुर पोखरा स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हौली सहित प्रखण्ड में बनाये गए कई अन्य कोरोंटाइन केंद्रों के निरीक्षण के दैरान व्यवस्था की जानकारी लेते हुए केंद्र पर आवासित प्रवासियों से बातचीत के दौरान कही।इस दौरान विधायक ने सरकारी स्तर पर मिलने वाली सुविधाओ का जायजा लेते हुए उपस्थित पदाधिकारियो को प्रवासियो के बीच पारदर्शी तरीके से सभी निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ।ताकि किसी भी प्रवासी को आवासन केंद्र पर असुविधा एंव परेशानी न हो।वही विधायक द्वारा अपने स्तर से सभी आवासित प्रवासियों को फौरी तौर पर मास्क, साबुन,शेम्पू,बिस्किट,पावरोटी आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई।साथ ही केंद्र पर प्रवासियों के भोजन बनाने के लिये बहाल पुरुष रसोइयों को गमछा और महिला रसोइयों को साड़ी उपलब्ध कराई।इस दौरान विधायक ने केंद्र पर रहने वाले एक-एक प्रवासी का कुशलक्षेम जाना और भोजन,पेयजल,शैचालय,लाइट आधी सुविधाओ का जायजा लिया।साथ ही कोरोंटाइन केंद्र पर कार्यरत कर्मियो को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।मौके पर बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह,अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम, थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, वीरेंद्र सिंह बाबा,पूर्व मुखिया मनोज सिंह,जिलापार्षद प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह,राणाप्रताप सिंह,धनंजय सिंह काका,मनोज यादव सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग