जिला भाजपाध्यक्ष की शिकायत पर मांझी बलिया मोड़ पर प्रशासन ने स्थापित किया सूचना केन्द्र

संजीव कुमार शर्मा की रिर्पोट।
मांझी (सारण)- कोरोना संकट में दूसरे राज्य से आ रहे प्रवासियों को हो रहे परेशानियों को देखते हुए सारण जिला भाजपाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने शिकायत किया जिस पर जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। और प्रवासियों को भेजने का सिलसिला हुआ शुरू। शुक्रवार की शाम सारण जिला प्रशासन द्वारा मांझी बलिया मोड़ पर प्रवासियों को छपरा तक पहुंचाने के लिए वाहनों का परिचालन शुरू कराया गया। प्रवासियों की सहूलियत के लिए मोड़ पर जेनरेटर व लाउडस्पीकर लगाया गया है। ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। शाम को बसों व ट्रकों पर लादकर प्रवासियों को छपरा भेजा गया। संवाद प्रेषण तक सैकड़ों प्रवासी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग