डेरनी ग्रिड से पूरे दिन विद्युत आपूर्ति रहेगी ठप्प
दरियापुर (सारण)- प्रखंड के डेरनी बिजली पावर सब ग्रिड से शनिवार को बिजली की सप्लाई आठ घण्टे तक ठप रहेगी।जेई बैधनाथ प्रसाद ने बताया कि मुजफ्फरपुर रुट में 220 केवीए में मेन्टेनेन्स का कार्य होगा।इस वजह से सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक इस सब ग्रिड से बिजली की सप्लाई ठप रहेगी।उन्होंने कहा कि डेरनी सब ग्रिड से जुड़े उपभोक्ता अपना जरूरी कार्य समय पर निपटा लें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग