राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट में तीन घायल

  • दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज, चार नामजद

राष्ट्रनायक नयूज।

तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायल दोनों पक्षों द्वारा तरैया थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराकर चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। प्रथम पक्ष के मनोज कुमार सिंह द्वारा दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि उनके ही गांव के आशीष कुमार सिंह, आकाश कुमार सिंह एवं सत्येंद्र कुमार सिंह उनके दुकान पर आये और उन पर लाठी और डंडे से हमला कर दिये और दुकान का सारा सामान तोड़-फोड़ दिये तथा बीस हजार रुपये लूट लिये। इस दौरान उन्हें मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिये। वही द्वितीय पक्ष के सत्येंद्र कुमार सिंह द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप है कि मनोज कुमार सिंह से वाट्सएप पर चैटिंग कर रहा था इसी दौरान मनोज कुमार सिंह ने उनके नम्बर पर अभद्र टिप्पणी की और धमकी दिये की तुम मेरे दुकान पर आओ, मैं तुम्हें समझ लूंगा। थोड़ी देर बाद जब वह नारायणपुर पोखर के समीप वे चाय-पकौड़ी की दुकान पर चाय पीने के लिए गए तो उसी समय मनोज कुमार सिंह अपने दुकान से ही उन्हें गाली देने लगे। गाली देने से मना करने पर वह और उग्र होकर अपने दुकान में रखे फाइटर को हाथ मे पहनकर उनके सिर पर हमला कर दिये। बचने के क्रम में फाइटर से उनके गर्दन पर लगा और वह असंतुलित होकर जमीन पर गिर गये। इस दौरान मनोज कुमार सिंह ने खुद अपने दुकान में रखे शीशे और सामान को तोड़ने लगे और कहने लगे कि तुम लोगों को चोरी और डकैती के केस में फंसा दूंगा। इस दौरान मेरा भाई आकाश कुमार सिंह बीच-बचाव करने आया तो उस पर कैंची से हमला कर दिये। जिससे वह जख्मी हो गया। मारपीट के दौरान उनके गले से सोने का चेन छीन लिया और मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस मामले में दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।