राष्ट्रनायक नयूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पचौड़र बाजार व संग्रामपुर गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 12 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में स.अ.नि. अगस्त कुमार सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज किया है। जिसमें कहा गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर पचौड़र बाजार स्थित एक अंडा के दुकान के समीप पुलिस जीप रुकते ही अंडा दुकानदार भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़े गया। पकड़े गये व्यक्ति पचौड़र बाजार के अंडा दुकानदार रमेश मांझी बताया जाता है। पुलिस ने रमेश मांझी के दुकान की तलासी ली तो काउंटर के अंदर पांच-पांच लीटर के दो गैलन में 10 लीटर देशी शराब बरामद किया। वहीं पुलिस गाड़ी संग्रामपुर गांव के रास्ते जा रही थी कि पुलिस की गाड़ी देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ा, पकड़े गये व्यक्ति संग्रामपुर गांव निवासी उमा मांझी बताया जाता है। पुलिस ने उमा मांझी के घर की तलासी ली तो घर के बगल में झाड़ी के अंदर छुपा कर रखें गए प्लास्टिक के बोतल में दो लीटर देशी शराब बरामद किया। चोरी-छिपे शराब बिक्री करने व भंडारण करने के आरोप में गिरफ्तार दोनों शराब के धंधेबाजों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग