राष्ट्रनायक नयूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के सरेया बसंत गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें 9 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी विनोद कुमार यादव द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि जमीनी विवाद को लेकर शिव नाथ राय, मुन्नीलाल राय, भिखारी राय, दिनेश राय, कुंदन राय, ऋषि कुमार, रमेश राय, अरुण राय, अनिल राय सभी एकजुट होकर लाठी डंडा लेकर उनके दरवाजे पर आ गए और गाली गलौज करने लगें। विरोध करने पर लाठी डंडे से उन्हें मारपीट कर उनका सिर फाड़ दिए। इस बीच भाई अशोक राय बचाने आए तो उन्हें भी लाठी डंडे से मार कर जख्मी कर दिया। मारपीट के क्रम में उनके गले से सोने की सिकड़ी नोच लिया उसके बाद घर में घुसकर सभी लोग सामान को क्षतिग्रस्त कर दिये। आसपास के लोगों द्वारा बीच-बचाव कर झगड़ा को छुड़ाया गया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग