राष्ट्रनायक नयूज।
छपरा नगर (सारण)। पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने में सभी लोगों का योगदान जरूरी होता है। इसलिए पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक माना जाता है। वहीं सोमवार को आज के परिवेश में वातावरण में ऑक्सीजन की कमी होने का मुख्य कारण ज्यादा संख्या में पेड़ो का कटना है। जिसके चलते वातावरण में आक्सीजन की कमी देखा जाता है। मौका चाहे कोई भी हो पेड़ हर मानव को जरूर लगाना चाहिए। उसी को लेकर छोटे-छोटे बच्चों ने भी पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण करने का संदेश देते हुए लोगों से अपील की। चाहे कोई भी दिवस हो पेड़ पौधे अवश्य लगाएं। वहीं इन छोटे-छोटे बच्चों ने लॉकडाउन के दौरान अपने छत पर ही एक बगीचा बना डाला। हर दिन को खास बनाने के लिए पौधे लगाना बहुत ही जरूरी होता है। जिसको लेकर सोमवार को छपरा शहर के सातवीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र आयुष रंजन ने अपने जन्म दिन को खास बनाने के लिए छत पर बड़े बड़े गमलों में फूल व फलदार पौधे लगाए। उन्होंने सभी से आग्रह भी किया कि चाहे मौका कोई भी हो पेड़ पौधे हर इंसान को लगाना चाहिए। ताकि प्रदूषित हो रहे वातावरण को शुद्ध एवं संरक्षित किया जा सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग