राष्ट्रनायक नयूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार पर रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से चड़वा गांव में छापेमारी कर हत्या के प्रयास करने के मामले में फरार वांछित अभियुक्त प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस ने इस दौरान रतनपुरा गांव स्थित झाड़ी से पांच लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। जबकि शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहे चड़वा गांव निवासी परमात्मा महतो को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों से आवश्यक पूछताछ व चिकित्सीय जांच के बाद जेल भेज दिया है। अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस की इस कार्रवाई को सराहनीय कदम बताया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग