पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के पास सोमवार की मध्य रात्रि में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के खंभे से अनियंत्रित हाईवा ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें हाईवा चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही बगल में झोपड़ी में सो रहे लोग बाल बाल बच गए पर झोंपड़ी,चापाकल और मवेशी रखनें की झोंपड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दारोगा राजेश कुमार रंजन, जमादार ओम प्रकाश यादव के साथ दल बल की मौजूदगी में घटनास्थल पर पहुंच चालक के शव को निकालना चाहा पर हाईवा ट्रक मे बुरी तरह से फसे शव को निकालना मुश्किल था वही दो जेसीबी मशीन की मदद से हाईवा ट्रक को निर्माणधीन ओवर ब्रिज के गढ़े से बाहर निकलवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर थाना परिसर लाया। शव के साथ मिले मोबाईल फोन से मृतक की पहचान आरा जिला का लालू राय के रूप में हुई। थाना पुलिस द्वारा परिजन को सूचना दे दी गई। मामले में ग्रामीणों ने बताया कि राजा पट्टी की तरफ से खाली हाईवा ट्रक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गया. जिसमें चालक की मौत हो गई वही झोपड़ी में सो रहे आधा दर्जन लोग बाल बाल बच गए। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और मृतक चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है वही हाईवा ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामले में जांच- पड़ताल की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग