मशरक में 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
मशरक(सारण)। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने ग्रामीणों की गुप्त सूचना के आधार जमादार श्याम बिहारी पांडेय, अशोक चौधरी को दल बल के साथ भेज पचास लीटर अवैध शराब छापेमारी में बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव वालों की गुप्त सूचना के आधार पर चांद कुदरिया घोघाड़ी नदी के भेरिहर घाट के पास ब्रिकी के लिए अवैध शराब ब्रिकी के लिए रखा गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की तों आरोपी लॉकडाउन में बन्दी का फायदा उठाते हुए कच्ची शराब की तस्करी और बिक्री कर रहा था। पुलिस बल को आता देख शराब तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने चांद कुदरिया गांव के विजय मांझी और पदमौल गांव के अजय मांझी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच कर रही है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग