शराबी बेटे के झगड़ा से तंग आकर पिता ने भेजवाया जेल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अरना पुरब टोला गांव में पुत्र ने शराबी पिता की आदतों से तंग होकर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पुत्र चन्दन कुमार सिंह ने अपने पिता लालबहादुर सिंह पिता- स्व राजेन्द्र सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके पिता शराब के नशें में हल्ला गुल्ला मचा रहें थे जिससे घर के सभी लोग परेशान थे उनकेे गाली गलौज से आजजि होकर पुलिस थाना को जानकारी दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंच शराबी पिता को थाना पर लाकर ब्रेन इथेलाइजर मशीन से जांच की गई जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शराबी को मंडल कारा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग