अमनौर में निकला सिटी मारने वाले जहरीला रसेल वाइपर सांप, गांव में दहशत, देखने के लिए लोगों की जुट रही भीड़
अमनौर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोसी अमनौर गांव में रविवार की देर संध्या लोगों को तेज सिटी की आवाज सुनायी दी, यह सुन लोग आस-पास देखने लगे, लेकिन किसी भी व्यक्ति को सिटी बजाने नहीं देखा। इसके बाद देखा कि एक विशाल सांप आ रहा है, जो तेज सिटी बजा रहा था। विशाल सांप को देखकर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते गांव में दहशत व्याप्त हो गया। ग्रामीण सांप को मारने के लिए लाठी-डंडा व भाला लेकर जुट गये। लेकिन गांव के बुद्धिजीवियों ने साहस का परिचय देते हुए ग्रामीणों को सांप को मारने से मना किया और सांप को कड़ी मशकत से पकड़कर एक बड़ा डब्बा में बंद करके रखे हुए है। जिसे वन विभाग को सूचित कर सौपने की तैयारी में है। हालांकि अभी तक वन विभाग के कोई भी अधिकारी सांप को लेने के लिए नहीं आये है। लोगों की माने तो यह रसेल वाइपर सर्प है। भारत मे इसे लोग कोरिवाला के नाम से जानते है। यह देश का सबसे घातक व जहरीला सांप है। तेज रफ्तार से हमला करने में सक्षम होता है। इसके काटने मात्र से आदमी की मौत हो जाती है। यह सर्प पहाड़ी व तराई क्षेत्र में ज्यादातर पाए जाते है। गांव में इसे लोग अजगर के बच्चा समझकर काफी भूल कर रहे थे। नई प्रजाति का सर्प देख गांव में कौतूहल का विषय बना हुआ है। गांव में विशाल सांप को देखकर दहशत है कि आखिरकार ये सांप कहां से आया है। इस सांप के मिलने के बाद इस तरह और भी सांप होने की आशंका से गांव में दहशत व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने कहा है कि वन विभाग के अधिकारी इस प्रकार के अन्य सांपों को ढ़ूढ़ कर ले जाये। ताकि गांव के लोग सुरक्षित रह सके।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग