क्वारे टाइन सेंटर पर सरकार द्वारा उचित सुविधा बहाल नहीं करने के कारण प्रवासी मजदूर घर पर रहने को मजबूर है:सुनील राय
अमनौर(सारण)। प्रखंड में बने क्वारेटाइन सेंटर का राजद के जिला अध्यक्ष सुनील राय ने निरीक्षण किया। हाई स्कूल अपहर ,हाई स्कूल रायपुरा, मिडिल स्कूल हकमा,मिडिल स्कूल कटसा,मिडिल स्कूल बासडीह पहुँच आवासित लोगो से मिले, उनके दुख दर्द को समझा, उनको मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया, भोजन,पानी ,के साथ मिलने वाली हर सुविधाओ के बारे में जाना, कई विद्यालय में बिना सुविधा के रह रहे प्रवासियों को देख दंग रह गए। प्रवासियों ने सेंटर पर खाने पीने रहने में हो रही असुविधाओं के बारे में शिकायत की। जिस पर जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों से बात कर सुविधा बहाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बिहार व केंद्र की सरकार घोषणाओं की सरकार है, आज जिस हालत में प्रवासी सेंटर पर आवासित हुए है, सुविधा के आभव में घर भाग कर रहने को मजबूर है। कइ प्रवासी आकर पीएचसी के पास सुबह से ही भूखे प्यासे बैठे थे। ग्यारह बजे तक उनका स्क्रिनिग जांच तक नही हुआ। हमारे बिहार के भविष्य तेजश्वी यादव का योगदान है कि आज प्रवासी घर आ सके। सुशील मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार को इन गरीब असहाय मजदूरों से क्या लेना-देना। जो संकट काल मे सबको पानी मे छोड़ कर हाफ पैंट में भाग सकते है वे कोरोना में ट्विट के अलावा कुछ नही कर सकते।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग