गड़खा के पूर्व विधायक ने किया क्वारेंटाइन सेंटर का दौरा
गड़खा(सारण)। प्रखंड के फतनपुर चैनपुर, महम्मदपुर, कदना, रामपुर, बिशंभरपुर, कुदरबाधा तथा बसन्त के तीनों क्वारेंटाइ सेंटर का निरीक्षण बीजेपी के पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने किया। इस दौरान प्रवासी मजदूरों की हाल जाना एवं सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सभी सेंटरों पर बेहतर सुविधा को देखकर काफी खुश हुए। जदयू से वरीय नेता बैजनाथ प्रसाद सिंह बिकल, श्रीपाल बसन्त के मुखिया शेखर सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुधीर सिंह प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र सिंह जिला मीडिया प्रभारी संजय सिंह जिला प्रवक्ता श्री निवासी सिंह अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ शर्मा मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग