आपसी विवाद में हुई जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल
बनियापुर(सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट की घटना में लगभग आधा दर्जन लोग जख़्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में कराया गया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर का है। घटना को लेकर दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकि दर्ज कराई गई है। जिसमे दर्जन भर लोगों को नामजद किया गया है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकि पार्वती देवी ने दर्ज कराई है। जिसमे बताया गया है कि पट्टीदारी के ही बाबूलाल कुशवाहा,उमाशंकर कुशवाहा, मंजेलाल,सुनीता देवी, बबीता देवी, कमलावती देवी रास्ते पर करकट रख दिये। रास्ता रोके जाने का विरोध करने पर सभी नामजद गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बचाव में मेरा पुत्र आया तो नामजदों ने उसे भी मारपीट कर जख़्मी कर दिया तथा मेरे गले से सोने का मंगलसूत्र नोंच लिया।इधर दूसरे पक्ष की प्राथमिकि बबीता देवी ने दर्ज कराई है। जिसमे बगल के ही पार्वती देवी, सर्वजीत कुमार, संदीप कुमार,रूपेश कुमार, राजकुमार, रंजू देवी को नामजद कर बताया है कि मेरे भैसुर अपने जमीन में करकट गिरा रहे थे।तभी सभी नामजद गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से लैस हो पहुँच मेरे भैसुर को मारने-पीटने लगे।बचाव में शिल्पी कुमारी, रिंकी कुमारी और मैं गई तो नामजदों ने हमलोगों को भी मारपीट कर जख़्मी कर दिया।मारपीट के क्रम में नामजदों ने मेरे भैसुर के पॉकेट से पाँच हजार रुपये भी निकाल लिए।दोनों पक्षों की प्राथमिकि दर्ज कर पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग