BIG BREAKING: सारण के नयांगांव में मिला कोरोना पॉजिटिव, 3 किलोमीटर की परिधि में किया गया सील ग्रामीणों में दहशत
छपरा(सारण)। जिले के सोनपुर अनुमंडलन के नयागांव से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। नयागांव के रसूलपुर गांव में कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। जिससे आस-पास के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है। वहीं प्रशासनिक महकमों में हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव पाये गये व्यक्ति का ट्रेवल हिस्ट्री खंगाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्विट कर कोरोना पाॅजिटिव की पुष्टि की है। इससे ग्रामीणों व प्रशासनिक महकमों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद रसूलपुर गांव को तीन किलोमीटर की परिधि में सील कर दिया जाएगा। इसके अलावे आस-पास के गाँव को सेनेटाइज करने का कार्य किया जाएगा। विस्तृत सूचना के लिए पढ़ते रहिए राष्ट्रनायक न्यूज….


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग