मृत चौकीदार को पुलिसकर्मियों ने दी श्रद्धाजंलि
पानापुर(सारण)। स्थानीय थाने में कार्यरत एवं खजूरी गांव निवासी चौकीदार सिपाही राय का सोमवार की तड़के सुबह निधन हो गया । 57 वर्षीय चौकीदार सिपाही राय पिछले डेढ़ माह से बीमार चल रहे थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही स्थानीय थाने परिसर में शोक की लहर दौड़ गयी। थानाध्यक्ष के डी यादव ,एएसआई अजीत सिंह, मुखिया अनिल कुमार सहित स्थानीय थाने के सभी चौकीदार खजूरी गांव पहुँचे एवं शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। थानाध्यक्ष के डी यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस प्रशासन पीड़ित परिजन के साथ है। पीड़ित परिजनों को थानाध्यक्ष के डी यादव ने दो हजार रुपये जबकि मुखिया अनिल कुमार ने ढाई हजार रुपये की आर्थिक मदद की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग