सारण में मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा, एक गन सहित अर्द्ध निर्मित पिस्टल, देशी कट्टा बरामद
अमनौर(सारण)। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के परशुरामपुर के दियरा मेंं छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। जहां पुलिस ने एक गन सहित अर्द्ध निर्मित पिस्टल, देशी कट्टा सहित गन बनाने का सामान बरामद किया है। वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश पर रविवार की देर शाम गुप्त सुचना पर मढौरा डीएसपी इन्द्रजीत बैठा, भेल्दी, तरैया व मकेर की पुलिस द्वारा गहन छापेमारी की गयीं। जिसमेंं गन तथा शराब बनाने का सामान बराबर किया है। अमनौर पुलिस ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के आदेश पर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी पंकज सिंह के बाथान मे छापेमारी की गयी। जहां से एक गन, तीन अर्द्धनिर्मित पिस्टल, एक अर्द्धनिर्मित देशी कट्टा, दस पीस अर्द्धनिर्मित वैरर, बीस पीस बंदूक का खोखा, आठ पीस अलग-अलग किस्म के रेती, लोहा का चदरा, कई स्प्रिंग,एक मोबाइल, तीन बोतल विदेशी शराब, दो बोरा नौसादर, चालीस किलोग्राम मिठा सहित हथियार बनाने का अन्य सामान बरामद किया गया है। हालांकि छापेमारी के दौरान धंधेबाज फरार हो गया। इस मामले में जमीन मालिक पंकज सिंह तथा परसा थाना क्षेत्र सिकटी गांव निवासी प्रकाश कुमार शर्मा को आरोपित किया गया है। वहीं इस मामले की जांच की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग