आत्मनिर्भर भारत के नाम पर निजीकरण को बढ़ावा देकर मजदूरों को गुलाम बना रही भाजपा सरकार: भाकपा माले
पानापुर (सारण)। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन के नियमों को पालन करते हुए पानापुर के पिपरा एवं भोरहाॅ में एक दिवसीय प्रतिरोध दिवस मनाया गया। भाकपा माले जिला सचिव सभापति राय ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार कोरेंटाइन सेंटर के नाम पर यातना केंद्र बना दिया है,जहाँ रह रहे तमाम लोगों को मूलभूत सुविधाओं से महरूम रखा गया। साथ ही भारी संख्या में दूसरे राज्यो से पहुॅचे मजदूरों को गांव में रहने के लिए छोड़ दिया गया है। जिससे गांव में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। उन्होंने सरकार एवं पदाधिकारियों से अविलंब नए कोरेंटाइन सेंटर तथा उसमें मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के नाम पर निजीकरण को बढ़ावा देकर देश के मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश है। इसलिए निजीकरण के फैसले को अविल्ब वापस लिया जाय। कहा कि प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार में मजदूरों का सौदा किया है। संविधान के विपरीत श्रम अधिनियम में बदलाव कर 8 घंटे का करने के नियम को बदलकर 12 घंटे काम लेने का नियम बनाकर मजदूरों को गुलाम बनाया जा रहा है। भाकपा माले नेताओं ने कहा कि भाजपा प्राइवेट कंपनियों के हाथों देश के मजदूरों को बंधुआ मजदूर बनाने का सौदा किया है। जिसे कभी बदार्श्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी गरीब मजदूरों को 10 हजार रूपये लॉकडाउन भात्ता देने, लॉकडाउन में मारे गए मजदूरों के परिजनों को 20 लाख रुपया मुआवजा देने, तमाम मनरेगा मजदूरों को साल में 200 दिन काम व 500 रुपया न्यूनतम मजदूरी तथा सभी किसानों का ॠण माफ करने की मांग सरकार से की। प्रतिरोधक दिवस में छात्र नेता अनुज कुमार दास, धर्मेंद्र डोम, दिलीप महतो ,राजेश कुमार दास, सुभाष कुमार, झमिंद्र महतो, आलोक महतो, लगन राम, गौतम प्रसाद, रविन्द्र मांझी, रविन्द्र महतो शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग