ग्रामीणों ने पैदल व अन्य संसाधनों से आ रहे प्रवासियों के लिए भोजन व ठंडा पेयजल की व्यवस्था
जलालपुर(सारण)। प्रखंड के बसडीला स्थित कमल ऋषि आश्रम द्वार के पास बसडीला ग्राम वासियों ने पैदल या अन्य संसाधनों से घर लौट रहे प्रवासी राहगीरों के लिए भोजन, सतूई,ठंडा पेय जल, तरबूज की व्यवस्था की है। इससे सैकड़ों राहगीरों को राहत मिल रही है। विभिन्न कोेरेनटाइन सेंटरों को खोजने के क्रम में राहगीर पैदल आ जा रहे हैं। भूखे प्यासे राहगीरों को यह व्यवस्था बहुत भा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हम सभी की कोशिश है कि भूखे प्यासे जरूरतमंदों के लिए कुछ किया जाय। इसी को ध्यान में रखकर यह व्यवस्था शुरू की गई है। इस कार्य के सफल संचालन मे ग्रामीण धनंजय सिंह, विकास सिंह, रंजन सिंह, प्रिंस राजा ,दीपक सिंह ,अभय सिंह, बलिराज सिंह, संजय सिंह, सोनू कुमार सहित कई अन्य ग्रामीण तन्मयता से लगे हुए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग