मांझी के बलिया मोड़ पर संचालित निःशुल्क भोजनालय में प्रवासियों की उपड़ रही भारी भीड़, लोगों को मिल रही राहत
मांझी(सारण)। मांझी के बलिया मोड़ पर संचालित निःशुल्क भोजनालय में प्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लिट्टी चोखा पूड़ी सब्जी छोला चावल खिचड़ी आदि खाकर प्रवासियों को भूख प्यास से राहत मिल रही है। भोजनालय के संचालकों द्वारा प्रतिदिन अहले सुबह चना गुड़ चूड़ा गुड़ और बिस्किट नमकीन से प्रवासियों को नाश्ता कराया जाता है। स्थानीय युवकों द्वारा देर रात्रि तक भोजन के पैकेट देकर प्रवासियों की परेशानियां कम करने की कोशिश की जाती हैं। अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया ग्रुप द्वारा स्थानीय दुकानदारों व समाजसेवियों के सहयोग से पिछले बारह दिनों से यह अभियान अनवरत चलाया जा रहा है। इस दौरान लॉक डाउन का समुचित एहतियात भी बरती जा रही है। खाना खाकर आराम करने के बाद प्रवासी मजदूर सरकारी स्तर पर संचालित बसों से छपरा के लिए विदा किये जाते हैं। संचालकों ने बताया कि यह अभियान पूरे लॉक डाउन की अवधि तक जारी रहेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग