मारपीट में महिला घायल,पाँच पर एफआईआर दर्ज
तरैया(सारण)। प्रखंड के सरेया रत्नाकर गांव में एक विधवा महिला को पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया है।घायल मिना कुँवर ने अपने पाँच पड़ोसियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में अरविन्द सिंह, आशुतोष सिंह,चम्पा देवी,पिंकी कुमारी व नीतू कुमारी को अभियुक्त बनाई है। पीड़िता का कहना है कि मैं 15 मई को अपने घर में ताला बंद कर गवन्द्री बैंक ऑफ बड़ोदरा से पैसा निकालने गयी थी। घर आई तो उक्त सभी लोग लपर- थपर से मारने लगे एवं बैंक से जो पैसा लाई थी, उसे अरविन्द सिंह ने पैसे छिन लिए एवं अन्य ब्यक्ति लाठी-डंडे से मारने लगे।तथा मेरे गले से मंगलसूत्र भी छीन लिए है और आने-जाने वाला रास्ता बी बन्द कर दिए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग