भाजपा सांसद ने क्वारेंटिन सेंटर का किया निरीक्षण, प्रवासियों समस्या सुन, निदान को ले सीओ दिया निर्देश
माँझी(सारण)। महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल तथा पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने मंगलवार को जैतपुर-दाउदपुर स्थित नंदलाल सिंह कालेज, सिसवां स्थित संवेदना प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय सहित कई क्वारेंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां रह रहे प्रवासियों ने उनके सामने समस्याओं को रखा। दर्जनों प्रवासियों ने अव्यस्था को दुरुस्त कराने की मांग करते हुए कहा कि यहां पर्याप्त संख्या में बिछावन नहीं रहने के कारण जमीन पर सोना पड़ता है। पंखा की कमी के कारण भीषण गर्मी में परेशानी हो रही है। रात का बचा हुआ बासी भोजन सुबह में भी मिला कर खिलाया जा रहा है। इसके अलावा भी सेंटर पर कई आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध नही कराया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद सांसद ने मांझी सीओ को फोन किया और जम कर फटकार लगाई और अविलंब व्यवस्था को सुधारने को कहा। साथ हीं सभी पंचायत स्तरीय कोवारेंटाइन सेंटरों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने को कहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग