भेल्दी में दुकान की ताला तोड़ सामान समेत 30 हजार नकद चोरी
भेल्दी(सारण)। थाना क्षेत्र के तलवार पंचायत अंतर्गत तख्त तलवार गांव में सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने किराना दुकान से ताला तोड़कर विभिन्न सामग्री समेत 30 हजार रुपये की चोरी कर ली गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस संबंध में तलवार निवासी अभिषेक कुमार पाण्डेय ने थाने में आवेदन दिया। जिसमें कहा कि सोमवार की शाम दुकान बंद घर चला गया। मंगलवार को आया तो दुकान की ताला टूटी हुई थी।अंदर दरवाजा खोलकर देखा तो काजू किसमिस चावल दाल सरसों तेल रिफाइन मसाला आदि सामान समेत 30 हजार रुपए का सिक्का गायब था।चोरों ने रात्रि में दुकान में रखे फ्रीज से निकाल कोल्ड ड्रिंक पी कर उसका बोतल दुकान के पास ही फेंक दिया। भेल्दी थानाध्यक्ष विकास कुमार मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग