लॉकडाउन में जीवन-यापन के लिए मजदूरों दस हजार रुपये सरकार: भाकपा
जलालपुर(सारण)। सरकार सभी प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध करावें तथा यात्रा भत्ता के तौर पर एक-एक हजार का भुगतान भी किया जाए। भाकपा की अंचल कमेटी ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर चार घंटों का सांकेतिक धरना के माध्यम से अपनी मांगों को रखा।पार्टी नेता नागेंद्र राय ने कहा कि जितने भी गरीब है।उनके खाते में जीवन-यापन के लिए दस हजार रुपये डाला जाए।ताकि उन्हें कोई परेशानी नहीं हो।प्रवासी मजदूरों सहित सभी गरीबों को राशन देने में कोताही नहीं बरती जाए।मनरेगा के कार्यदिवस को भी बढ़ाने की मांग की गई। धरना में अंचल मंत्री पप्पू सिंह कुशवाहा,पूर्व मुखिया राजेश राय,अमरनाथ प्रसाद,सुरेमन साह,लालबाबू दास,सुल्तान खां,नारायण मांझी,अस्पताली मांझी,मोहन प्रसाद,दीपक राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग