मढ़ौरा के यादो राहिमपुर में शुरू हुआ मई माह का राशन वितरण
मढ़ौरा (सारण)। बुधवार को मढ़ौरा नगरपंचायत के वार्ड नं-11 यादोराहिमपुर के जनवितरण प्रणाली के दूकानदार हरनारायण सिंह के द्वारा मई माह के राशन वितरण का कार्य शुरू किया गया है। इस दौरान जनवितरण प्रणाली के दूकानदार ने बताया कि मई माह के राशन के साथ ही राशनकार्ड धारियों को प्रत्येक यूनिट पांच किलो चावल एवं प्रत्येक कार्ड एक किलो दाल का वितरण मुफ्त में किया जा रहा है। कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के मद्देनजर सभी कार्डधारियो को सोशल डिस्टेंसी के अनुसार खड़ा करके खाद्यानों का वितरण किया जा रहा हैं। ताकि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी को फैलने से रोका जा सके है और इसी के मद्देनजर प्रति दिन 25 कार्डधारियों के बीच ही खाद्यानो का वितरण किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग