छपरा: मांझी के क्वारेंटिन सेंटर मध्य विद्यालय चेंफूल में खेत में शौच करने पर प्रवासियों के साथ हुई मारपीट
- खेत में शौच जाने से कोरोना संक्रमण फैलने की बात कह पिटाई का आरोप
- स्कूल में भी प्रवासियों के बीच हुई झड़प
- मौके पर पहुंची मांझी थाने की पुलिस
मांझी(सारण)। मांझी थाना इलाके में स्थित चेंफूल पंचायत के मध्य विद्यालय के क्वारेंटाईन सेन्टर पर बुधवार की सुबह कोरोना वायरस संक्रमण के डर का आरोप लगाते हुए कुछ अज्ञात लोगों द्वारा प्रवासियों की पिटाई करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के बाहर खेतों में शौच करने जाने पर बाहरी लोगों ने मारपीट की है। साथ हीं चाय पीने के दौरान स्कूल में भी सोशल डिस्टैंसिंग का पालन नहीं होने के कारण प्रवासियों के बीच भी मारपीट हुई है। अज्ञात लोगों द्वारा स्कूल में घुसकर प्रवासियों को जमकर मारपीट कर घायल कर देने की बात भी सामने आई है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच कर जांच-पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने सूचना मिलते ही अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया है। मामला चेंफूल पंचायत के बिन टोलिया गांव का बताया गया है। वारदात के बाद यहां के आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने बताया है कि मुखिया पुत्र अक्षय यादव के कहने पर चेंफूल स्कूल में प्रवासियों को रखवाया गया था। इस मौके पर घायल प्रवासियों के परिजनों ने स्कूल के बाहर पहुंच कर विशेष रुप से महिलाओं ने जमकर हंगामा किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग