राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

विवादित जमीन पर बने मकान में हो रहे काम को रोकने पर जमकर मारपीट, चार घायल

छपरा के मशरक में विवादित जमीन पर बने मकान में हो रहे काम को रोकने पर जमकर मारपीट, चार घायल

मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव में दो पक्षों के बीच महीने पहले से चलें आ रहें विवाद में मंगलवार की शाम मकान का मुख्य गेट बंद करके अन्दर हो रहें काम को एक पक्ष के द्वारा रोकने में हुए जमकर मारपीट में तीन पुरूष और एक महिला गंभीर रूप से घायलावस्था में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक पक्ष जो मकान बना रहें पति-पत्नी की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव निवासी मुसाफिर पंडित के पैंतीस वर्षीय पुत्र सुनील कुमार पंडित, सुनील कुमार पंडित की अठाइस वर्षीय पत्नी पुनम देवी और मकान बनने से रोकने वाले की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी स्व धर्मनाथ गिरि के पैतालीस वर्षीय पुत्र संतोष कुमार गिरि और उनके उन्नीस वर्षीय पुत्र नितीश कुमार गिरि के रूप में हुई। मामले में संतोष कुमार गिरि ने बताया कि उन्होंने सुनील कुमार पंडित को अपने जमीन में से घर बनाने को एक कट्ठा जमीन बेचे हैं। जिस पर उन्होंने दबंगई से चार धुर जमीन ज्यादा और जहां जमीन ब्रिकी किये है। वहां न मकान बनाकर जमीन के फ्रन्ट पर ही मकान बना रहे हैं। जिस पर हमने ‌थाना पुलिस में आवेदन दिया और मढ़ौरा कोर्ट में ही मामला चल रहा है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में भी आवेदन दिया गया था। जिसपर उन्होंने कार्रवाई करने का आदेश दिया था। परंतु मशरक थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पिछ्ले 28/04/20 को हमने थाना को सूचित किया था, फिर भी विरोधी दबंगई से निर्माण कार्य करता रहा। जिससे मंगलवार की शाम सिर्फ पूछने पर कि क्यू काम करा रहें हो तो उन्होंने लाठी डंडे और रॉड से हमला बोल दिया जिससे हम पिता पुत्र घायल हो गए। वही विरोधी पक्ष के सुनील कुमार पंडित ने बताया कि वे राजापट्टी बाजार पर रेडियो इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं। उन्होंने जमीन संतोष गिरि से खरीदी है और उस पर मकान बना हुआ है। जिस पर बराबर उनकेे द्वारा विवाद किया जाता है। उसी क्रम में उनके द्वारा दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की गई जिसमें वे पति पत्नी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख चारों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही मामले में मशरक थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।