कोरोना कहर: बिहार में कोरोना के 60 नए केस, 1579 हुई मरीजों की संख्या
पटना। कोरोना संक्रमण यानी कोविड-19 से आम लोगों को बचाव को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया है। इससे आम से खास लोग परेशान है। लॉकडाउन में दूसरे प्रदेशों में फंसे प्रवासी लोग अब अपने घर लौट रहे है। जिन्हें प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर बने क्वारेंटिन सेंटरों में रखा जा रहा है। फिर भी कोराेना का कहर अभी तक नहीं रूका है। प्रतिदिन नये-नये मामले सामने आ रहे है। इससे लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है। बुधवार की सुबह से अब तक बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण के 60 नए मामले आ चुके हैं। इसके साथ ही प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़कर 1579 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिले पहले अपडेट में कोरोना के 54 नए मामले आए। जिन इलाकों में नए मामले सामने आए हैं उनमें भागलपुर में 12, बांका में 11, खगड़िया में 15, नालंदा में 6 गोपालगंज में एक, मधुबनी में 6 और सुपौल में 2 मामले हैं। इसके बाद दिन के दूसरे अपडेट में 6 नए मरीजों में भी कोरोना पाया गया और इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1579 हो गई।


More Stories
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ में महिला फाइलेरिया मरीजों पर विशेष फोकस
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि