नशे की हालत में युवक ने सीएसपी संचालक से किया मारपीट,कार को किया क्षतिग्रस्त
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बंसोही बाजार पर स्थित एसबीआई सीएसपी संचालक एवं महिला कर्मियों सहित अन्य से शराब के नशे में धुत एक युवक ने गाली गलौज एवं अभद्र व्यवहार कर संचालक की कार को क्षतिग्रस्त कर जान से मारने की धमकी दी है। सीएसपी संचालक बृजेश सिंह सेमरी गांव निवासी द्वारा मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी में कहा गया कि बनसोही निवासी लालबाबू सिंह के पुत्र राजू सिंह शराब के नशे में सीएसपी अकाउंट खाता में बैलेंस कराने को लेकर दबाव बनाने लगे। महिला कर्मचारी ने जब उन्हें समझाया कि सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के अनुसार सिर्फ भुगतान किया जा रहा है तो आग बबूला हो गंदी गालियां बकते हुए अभद्र व्यवहार करने लगे। संचालक द्वारा समझाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बरेजा कार को लाठी डंडे से मार क्षतिग्रस्त कर दिया। आपकों बता दे कि 10 माह पूर्व भी संचालक पर गोली चला कर लूट की घटना हुई थी। जिसका जिक्र करते हुए पुलिस से जान माल की गुहार लगाई है। थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग