मशरक में गोली लगी नीलगाय को वन विभाग ने किया बरामद, इलाज के दौरान मौत
मशरक(सारण)। वन विभाग के फौरेस्टर लव कुमार राय ने गांव वालों की सूचना पर गोली लगी नीलगाय को घायल अवस्था में अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए मशरक कार्यालय लाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मशरक फौरेस्टर लव कुमार राय ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि बनियापुर थाना क्षेत्र के भूमिहारा गांव में किसी ने नीलगाय को गोली मार दिया हैं, जिससे वो घायलावस्था में पड़ी हैं। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वन रक्षी रमन सिंह की अगुवाई में दल बल लेकर भूमिहारा चंवर में पहुंचे तो देखा कि नीलगाय घायलावस्था में पड़ी हैं और उसके पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे टैक्टर पर लादकर मशरक पशु अस्पताल लाये जानें के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। पशु अस्पताल में लाकर पशु-चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराकर मृत नीलगाय को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। वही वन विभाग अधिकारी लव कुमार राय ने मामले में जांच शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग