डीएवी पब्लिक स्कूल ने क्लास एक से 10वीं तक शुरू की एप्स के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा
संजय सिंह। बनियापुर
बनियापुर(सारण)। छात्र/छात्राओं के उन्नयन को ध्यान में रखते हुए प्रखण्ड मुख्यालय स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल बनियापुर और पुछरी ब्रांच में बुधवार को स्कूल ऍप्स के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा शुरू हुई। पहली बार बच्चे घर बैठे ही परीक्षा में शामिल हुए। जिसको लेकर अभिभावक भी खासे उत्साहित दिखे। प्रथम दिन अलग-अलग कक्षाओं में अलग-अलग विषय की परीक्षा ली गई।जिसमें वर्ग 3-10 तक के बच्चों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। विद्यालय के निदेशक धनंजय सिंह और सचिव प्रमोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए देशभर में 31 मई तक के लिए लॉकडाउन जारी है.वही वर्तमान स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन आगे भी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है.ऐसे में विद्यार्थियों के पठन-पाठन और एकेडमिक कैलेंडर के मद्देनजर डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल पुछरी और बनियापुर ब्रांच में पी0 टी0-I का एग्जाम 20 मई से प्रारम्भ की गई है।जो अगामी 25 मई तक चलेगा। विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक दिनान मैथ्यू एवं महेंद्र राय ने बताया कि प्रथम दिन 97 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। ऑनलाइन परीक्षा को लेकर अभिभावकों ने भी अपनी संतुष्टि व्यक्त की है।जिससे विद्यालय प्रबंधन उत्साह से लबरेज दिखे।
विद्यालय के निदेशक और सचिव ने बताया कि डिजिटल व्यवस्था में बच्चों को पढ़ने की स्वतंत्रता के साथ-साथ रचनात्मक मौलिकता भी बेहतर बनेगी। दुनिया भर में ऐसी शिक्षा के अच्छे परिणाम सामने आए हैं।पर्यावरण की दृष्टि से भी इसके अच्छे नतीजे सामने आएंगे, क्योंकि ऑनलाइन पर निर्भरता से कॉपी, किताब की जरूरतें कम होंगी। लोग सड़कों पर आने-जाने की भीड़ से बचेंगे।जिसके लिये विद्यालय स्तर पर अप्रैल महीने के प्रथम सप्ताह से ही नए सत्र को ध्यान में रख बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की गई।जिसके बेहतर परिणाम आने की उम्मीद है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग