छपरा डीएम व एसपी ने बनियापुर के आधा दर्जन क्वेरेंटीन कैम्पाें का किया निरीक्षण, प्रवासियों से बोले डीएम- धैर्य रखें, 14 दिन बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने-अपने घर जाइएगा
- जिलाधिकारी ने लोगाें से मिलकर पूछा उनका हाल-चाल
- भोजन की गुणवत्ता का की गयी जाँच
- सुबह-शाम योगभ्यास और अन्य गतिविधि कराने का दिया गया निर्देश
- मनोरंजन के लिए इन केन्द्रों पर लगाया गया है टेलीविजन
- मेडिकल टीम कर रही है लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
- केन्द्रों की सीसीटीवी से की जा रही है निगरानी
धैर्य रखें, 14 दिन बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने-अपने घर जाइएगा – जिलाधिकारी
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने जिले के बनियापुर प्रखंड के कई क्वेरेंटीन कैम्पों का भ्रमण कर वहाँ आवासित प्रवासियों का हाल- चाल पूछा गया और इन कैम्पों में उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा उच्च विद्यालय कोन्हुआ, राजकीय बुनियादी विद्यालय बलुआ, मघ्य विद्यालय हरपुर, प्रोजेक्ट कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विधालय हरपुर कराह, राजकीय मध्य विद्यालय पैगम्बरपुर, कन्या मध्य विद्यालय बनियापुर, कस्तुरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय बनियापुर के क्वॉरेंटीन कैम्प का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने इन केन्द्रों पर आवासित लोगों से कहा कि कोरोना का संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के सम्पर्क में आने से होता है, यहाँ भी आप कुछ दूरी बनाकर रहें। जिलाधिकारी ने पूछा कि सभी को डिग्निटी किट मिल गयी है, उस पर सभी ने कहा कि उन्हें सारी सामग्री मिली हुयी है। केवल एक जगह उच्च विद्यालय कोन्हुआ क्वारेंटीन कैम्प मे दिये गये डिग्निटी किट में कुछ सामग्री कम दिये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट की और बड़ी बाल्टी, दरी तथा डिग्निटी किट के सभी समानों को आज हीं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आप लोग बाहर से आये हैं और बिल्कुल अपने परिवार के निकट हैं। धैर्य रखिये 14 दिन बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर आप अपने घर जाएँगे। केन्द्र प्रभारी के द्वारा समय-समय पर दिये गये दिशा -निर्देशों का पालन करें। अगर कोई समस्या हो तो जिला आपदा संचालन केन्द्र के नं0 06152-245023 पर इसकी सूचना दें, तुरंत कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिया कि सभी केन्द्रों पर रह रहे लोगों में से ही कुछ सदस्यों को लेकर एक मेस कमिटी का गठन करना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सप्ताहिक भोजन चार्ट (मेनू) बनाकर सभी क्वारेंटीन केन्द्रों पर चस्पा करा दिया जाय और उसी के अनुसार केन्द्र पर खाना बनवाया जाय। सुबह के नास्ते में भी बदलाव रखा जाय। नास्ते में गुड़- चना, दही- चुड़ा, हलवा आदि दिया जा सकता है। जिलाधिकारी निर्देश दिया कि विभागीय निदेशानुसार स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दोनों समय चावल ही उपलब्ध कराया जाय, किसी भी परिस्थिति में पूड़ी आदि भोजन में शामिल नहीं किया जाय। निरीक्षण के क्रम में पायी गयी कमी को शीघ्र दूर कराने का निदेश अंचलाधिकारी को दिया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा थानाघ्यक्षें को निर्देश दिया कि केन्दों पर सुरक्षा हेतु चाक-चैबन्द व्यवस्था रखना सुनिश्च्रित करेंगे ताकि कोई भी व्यक्ति केन्द्र से भागने नहीं पाये तथा विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो। साथ हीं प्रत्येक कार्यों में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी का सहयोग करेंगे। क्वेरेंन्टीन कैम्प में आवासित लोंगो ने डीएम और एसपी के आने पर अपनी खुशी प्रकट की। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ प्रशिक्षु आईएएस वैभव श्रीवास्तव, प्रखंड विकास पदाधिकारी बनियापुर सुदामा प्रसाद सिंह एवं अंचलाधिकारी स्वामी नाथ राम उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग