कोरोना राहत: गुजरात के सूरत से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से छपरा जंक्शन पर आये 1205 प्रवासी
- डीएम और एसपी ने छपरा जंक्शन पर की इनकी आगवानी, सभी को फुड पैकेट देकर बसों से भेजा गया उनके गृह जिला
छपरा (सारण)। गुजरात के सूरत से श्रमिक स्पेशल ट्रेन छपरा जंक्शन आयी। जिसमें कुल 1205 प्रवासी आये। छपरा जंक्शन पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा ट्रेन से आये श्रमिक बंधुओं की आगवानी की गयी। इसके बाद बारी- बारी से लोगों के उतरने का सिलशिला शुरू हुआ। लोगों ने अपने धैर्य का परिचय दिया और सभी प्रक्रियाओं का समुचित रूप से पालन किया। प्लेट फार्म पर हीं लोगों को और उनके बैग या थैले को सैनिटाइज किया गया। इसके लिए टीम लगी हुयी थी। प्लेटफार्म से बाहर निकलने पर सभी की स्क्रीनिंग की गयी जिसके लिए 14 काउण्टर बनाये गये थे और सभी काउण्टर पर दो-दो प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मी लगाये गये थें। इसके बाद सभी लोगों को जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराये गये फुड पैकेट्स और पानी का बोतल दिया गया। बच्चों को अलग से बिस्कीट, टॉफी और कुरकुरे का पैकेट दिया गया, तत्पश्चात् लोगों को उनके गंतब्य के जिलों में बसों के माध्यम से भेज दिया गया। जंक्शन पर काफी अच्छी व्यवस्था की गयी थी, छपरा जंक्शन को फुलों और गुब्बारों से सजाया गया था। प्रवासी यात्री छपरा पहँच कर काफी खुश दिखे। आगंतुकों के द्वारा यहाँ की गयी व्यवस्था को काफी अच्छा बताया गया।
ट्रेन से इस जिले के आये प्रवासी
गुजरात के सूरत से ट्रेन से आए 1205 प्रवासियों में 458 गोपालगंज, 303 सिवान, 196 छपरा, 179 पूर्वी चम्पारण, 51 मुजफ्फरपुर जिला के निवासी प्रमुख रूप से थें।
क्वारेंटिन सेंटर पर भेजे गये प्रवासी
जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि आये हुए सारण जिला के सभी लोगों को उनके गृह प्रखंड में बनाये गये क्वेरेंटीन कैम्प में भेजा जा रहा है। वहाँ सभी लोगों को डिग्निटी किट उपलब्ध कराया जाएगा। इन कैम्पों में सुबह में नाश्ता और दो बार का भोजन ससमय उपलब्ध कराया जाएगा। इन कैम्पांे में मनोरंजन के लिए टेलीविजन (एलसीडी) भी लगाया गया है तथा सुबह- शाम योगाभ्यास भी कराया जा रहा है। दूसरे जिले के लोगों को बसों के द्वारा उनके जिला भेजा जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग